भारत में दिखा चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jul, 2019 01:38 AM

तड़के करीब 1 बजकर 31 मिनट पर देश के विभिन्न हिस्सों में चंद्रगहण दिखना शुरू हो गया है। यह साल का अंतिम चंद्र गहण है। चंद्रगहण करीब 3 घंटे तक रहेगा। तड़के सुबह करीब 3 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेता तथा साढ़े चार बजे तक चंद्रगहण रहेगा

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

तड़के करीब 1 बजकर 31 मिनट पर देश के विभिन्न हिस्सों में चंद्रगहण दिखना शुरू हो गया है। यह साल का अंतिम चंद्र गहण है। चंद्रगहण करीब 3 घंटे तक रहेगा। तड़के सुबह करीब 3 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा तथा साढ़े चार बजे तक चंद्रगहण रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा यानी दोपहर 3.30 बजे से सूतक लग गया है। अत: आपको जो भी शुभ काम करने हैं, वे सूतक काल से पहले ही पूरा कर लें। ग्रहण के मोक्ष काल का समय 17 जुलाई की सुबह 5.30 बजे रहेगा। इसके अतिरिक्त आज बहुत सारे व्रत और त्यौहारों की फुहार रहने वाली है जैसे श्री सत्यनारायण व्रत, स्नान दान आदि की आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, ऋषि वेद व्यास जी की जयंती, कोकिला व्रत और श्री शिव शयन-उत्सव रहेगा। आधी रात को लगभग 4:32 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जिससे सूर्य की कर्क संक्रांति एवं श्रावण का महीना शुरु होगा। संक्रांति का पुण्यकाल 17 जुलाई की सुबह 10:56 तक रहने वाला है। चातुर्मास यानी चार महीने तक व्रत-नियम आदि भी आज से फॉलो किए जाएंगे। 

PunjabKesari Khandgras chandra grahan 2019

भारत के साथ-साथ ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भागों में दिखाई देगा। एशिया के उत्तर-पूर्वी भाग और स्कैनडिनाविया के अधिकांश भागों में देखा नहीं जा सकेगा। जब चन्द्रास्त होगा तो उस समय ग्रहण का प्रारम्भ न्यूजीलैण्ड के कुछ भाग, ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग, उत्तर तथा दक्षिण कोरिया, चीन के उत्तरी भाग तथा रूस के कुछ भाग में देखा जा सकेगा। चन्द्रोदय के समय ग्रहण का अंतिम पड़ाव अर्जेन्टिना, चिली, बोलीविया, ब्राजील के पश्चिमी भाग, पेरु तथा, उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा।

PunjabKesari Khandgras chandra grahan 2019

बच्चे, बूढ़े व रोगी ग्रहण में कर सकते हैं भोजन 
ग्रहण के दौरान बच्चे, बूढ़े और रोगी भोजन कर सकते हैं जबकि अन्य के लिए सोना और खाना निषेध है। सूतक लगते ही पूजा स्थल और भोज्य सामग्री में कुशा, तुलसी पत्र डाल दें जिससे यह अशुद्ध न हो। ग्रहण के समय मंत्र जाप करें। चंद्र ग्रहण में चंद्र देव की आराधना करनी चाहिए, इस चंद्र मंत्र का जाप करें - ‘क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्र: प्रचोदयात्’ का जप करें। ईष्टदेव का ध्यान करें। ग्रहण के बाद स्नान कर चावल, उड़द, आटा आदि वस्तुओं का दान करें।

PunjabKesari Khandgras chandra grahan 2019

राशि अनुसार जानें क्या प्रभाव डालेगा ग्रहण 
मेष राशि वालों के लिए ये ग्रहण दुर्भाग्य लेकर आया है। कोई भी निर्णय लेने से बचें।

वृष राशि वालों के सुखों में वृद्धि होगी, कारोबारी यात्रा में विशेष लाभ होगा।

मिथुन राशि वालों का दांपत्य कलह हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि वालों के शत्रुओं का दमन होगा। वित्त स्थिति में सुधार आयेगा।

सिंह राशि वालों को बदनामी का शिकार होना पड़ सकता है। 

कन्या राशि वालों के पारिवारिक क्लेश बढ़ सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों को धन हानि होने के योग हैं। तो वहीं धनु राशि वालों के लिए कन्फ़्युशन की स्थिति बनेगी और स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। 

मकर राशि वालों के खर्चों में कटोती होगी और जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

कुंभ के लिए बड़े भाई-बहन से मनमुटाव हो सकता है और कार्यक्षेत्र में विवाद की भी संभावना है।

मीन राशि वालों के पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!