Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 07:49 PM
कर्नाटक की एक महिला पुलिस अफसर ने अपनी बहादुरी से 2 बदमाशों को धर दबौचा। महिला अफसर...
नई दिल्ली: कर्नाटक की एक महिला पुलिस अफसर ने अपनी बहादुरी से 2 बदमाशों को धर दबौचा। महिला अफसर की इस हिम्मत और जांबाजी को हर कोई सलाम कर रहा है। जानकारी के अनुसार 2 बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे जिन्हे पकडऩे के लिए सब इंस्पेक्टर अक्का महादेवी उनके पीछे भागी। इस दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई लेकिन वह बिना डरे उनका पीछा करती रही आखिरकार वह बदमाशों को पकडऩे में कामयाब हो गई।
पुलिस महानिरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि अक्का महादेवी ने वो कार्य किया, जो अभी तक सूबे में किसी महिला पुलिस ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पदक के लिए हम उनका नाम भेजेंगे इसके साथ ही इसमें शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को इनाम दिया जाएगा। आलोक कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों पर आठ से ज्यादा क्रिमिनिल केस दर्ज हैं। इनकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और धर दबोचा।