सरदार पटेल की प्रतिमा पर खर्च होंगे 3000 करोड़

Edited By Updated: 30 Nov, 2016 08:09 PM

lot of spend on sardar patel  statue

गुजरात में नर्मदा नदी के मुहाने पर बनाई जा रही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर कुल 3000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने ...

नई दिल्ली: गुजरात में नर्मदा नदी के मुहाने पर बनाई जा रही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर कुल 3000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने की संभावना है। संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने आज राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में बताया कि इस प्रतिमा का निर्माण गुजरात सरकार कर रही है और इसकी जिम्मेदारी सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड को सौंपी गई है। 
 

निगम ने प्रतिमा का निर्माण कार्य भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को दिया है। इस परियोजना पर कुल 3060.88 करोड़ रुपए की लागत आने की संभावना है जिसमें से 2332 करोड़ रुपए प्रतिमा के निर्माण पर तथा 657 करोड़ रुपये परियोजना के पूरे होने के बाद 15 वर्ष तक इसके रख रखाव पर खर्च होंगे।  


उन्होंने बताया कि परियोजना प्रबंधन परामर्श पर 55.63 करोड़ तथा प्रूफ कंसल्टेंसी पर सवा 16 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अंशदान के लिए कोई प्रतिबद्धता व्यक्त नहीं की है लेकिन वह अब तक इसके लिए 300 करोड़ रुपये की राशि दे चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!