VIDEO: फिल्म 'शोले' की तर्ज पर 50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया शराबी वीरू, लोग बोलते रहे- 'अरे बेटा नीचे आजा...'

Edited By Updated: 22 Jan, 2022 10:24 AM

madhya pradesh drunk man kailas taur climb mobile tower

फिल्म ''शोले'' के वीरू को पानी की टंकी पर चढ़ते आमतौर पर सभी ने देखा होगा, लेकिन एक शराबी वीरू  हकीकत में 50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शराबी  50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया औ वहां...

नेशनल डेस्क: फिल्म 'शोले' के वीरू को पानी की टंकी पर चढ़ते आमतौर पर सभी ने देखा होगा, लेकिन एक शराबी वीरू  हकीकत में 50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शराबी  50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया औ वहां खड़ा होकर बवाल मचाने लगा। 
 

पुलिस के मुताबिक, शराबी नशे में था जब वह टावर पर चढ़ा था और उसने करीब 45 मिनट तक बिताया था। शराबी की हरकत को देखने के बाद लोगों ने उसे नीचे आने की बात कही थी, लेकिन वह नीचे नहीं आ रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को नीचे उतारा।  
 

पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय शराबी का नाम कैलाश तौर है। कैलाश पर आरोप है कि वह नशे की हालत में 50 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा था।  इस घटना पर बोलते हुए इंस्पेक्टर तहजीब काजी ने कहा कि कैलाश नशे में था और उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। वह टावर पर क्यों चढ़ा, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। 
 

 जानकारी के मुताबिक, शराबी कैलाश पर हत्या का आरोप है। उसने 48 साल के कैलाश बंट्या भाऊ की हत्या की है। यह भी कहा जा रहा है कि वह करीब 27 साल तक जेल में था और हाल में ही जेल से छुट कर आया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!