वैष्णोदेवी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से घर में हुई अनहोनी घटना...वापस लौटे देख नज़ारा पैरे तले खिसकी जमीन

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 02:05 PM

madhya pradesh indore dagar mohalla darshan of mata vaishnodevi cctv camera

मध्य प्रदेश के इंदौर में डागर मोहल्ले के एक बंद घर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक विनोद यादव अपने पूरे परिवार के साथ माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर...

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर में डागर मोहल्ले के एक बंद घर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक विनोद यादव अपने पूरे परिवार के साथ माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर के मुखिया जब यात्रा से वापस लौटे, तो घर की हालत देखकर दंग रह गए।

फुर्सत में तलाशा कोना-कोना
चोरों ने घर के अंदर अलमारियों और तिजोरियों के ताले तोड़कर सोने के गहने और नकदी चुरा ली। घर का सामान जिस तरह बिखरा हुआ मिला, उससे साफ है कि आरोपियों ने काफी समय तक घर के अंदर रहकर इत्मीनान से कीमती सामान की तलाश की थी। पीड़ित परिवार का अनुमान है कि चोरी हुई कुल संपत्ति की कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
वारदात की जानकारी मिलते ही बाणगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच करने पर पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। इन फुटेज के आधार पर अब बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का आश्वासन और जनता की मांग
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दूसरी ओर, इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में काफी डर का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने माँग की है कि पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और के घर में ऐसी घटना न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!