मध्यप्रदेश: मुलताई के मंगोना कला में लगी भीषण आग, घर जलकर खाक

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 01:36 PM

madhya pradesh massive fire breaks out in mangona kala house burnt to ashes

मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई तहसील अंतर्गत मंगोना कला गांव में रविवार देर रात भीषण आगजनी की घटना में एक ग्रामीण का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में तीन मोटरसाइकिलों सहित सालभर का अनाज नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब पांच लाख...

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई तहसील अंतर्गत मंगोना कला गांव में रविवार देर रात भीषण आगजनी की घटना में एक ग्रामीण का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में तीन मोटरसाइकिलों सहित सालभर का अनाज नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगोना कला निवासी नामदेव उकंडे के घर में देर रात अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण परिवार को सामान बचाने का मौका नहीं मिला। लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर मुलताई नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। 

ग्रामीणों के अनुसार आगजनी में तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इसके अलावा लगभग 25 से 30 क्विंटल गेहूं और सोयाबीन, जो परिवार की सालभर की मेहनत का परिणाम था, आग की भेंट चढ़ गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का पंचनामा तैयार किया जा रहा है, ताकि पीड़ति परिवार को शासन से मुआवजा मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉटर् सकिर्ट की जताई जा रही है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!