बड़ी वारदात: रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की मौत, खान सर के कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 12:16 PM

major incident roshan anand sir s brother prince killed accused in attack on k

पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडी' (केजीएस) गोलीबारी मामले में आरोपी रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। जिसके बाद बाद बिहार में हड़कंप मच गया है।

नेशनल डेस्क: पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडी' (केजीएस) गोलीबारी मामले में आरोपी रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। जिसके बाद बाद बिहार में हड़कंप मच गया है।

गोली मारकर हत्या की घटना आई है सामने
शुरुआती जानकारी के अनुसार खान ग्लोबल स्टडीज में हुए विवाद और उसके बाद दर्ज प्राथमिकी के बाद से प्रिंस यादव पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नेपाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ वहां एक होटल या गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। इसी दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। कुछ सूत्र इसे गोली मारकर की गई हत्या बता रहे हैं, जबकि अन्य रिपोर्टों में मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना बताया गया है। कुछ लोग इसे कोचिंग विवाद से जोड़ कर भी देख रहे हैं। फिलहाल अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि हत्या या सामान्य मौत।

रौशन आनंद अभी जेल में हैं
आप को बता दें कि कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद अभी जेल में हैं। जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी लेकिन कोर्ट ने इसे जमानत याचिका ख़ारिज कर दी थी। वहीं पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपेश देव की अदालत ने खान सर की ओर से मामले में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया है। खान सर के वकील अरविंद कुमार मउआर ने न्यायालय में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बहस करते हुए अपने मुवक्किल को निर्दोष बताते हुए उन्हें अग्रिम जमानत की सुविधा देने की प्रार्थना की।

खान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने है रोक
खान सर के वकील ने इस बीच अंतरिम राहत दिए जाने की प्रार्थना की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर 20 जून 2026 तक के लिए रोक दिया, लेकिन उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह पुलिस को अनुसंधान में मदद करेंगे और जब भी पुलिस उन्हें तलब करेगी, वह हाजिर होंगें।

कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई थी गोलीबारी
उल्लेखनीय है कि खान सर के कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाना की पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ बी एन एस और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 04 जून 2026 को कदम कुआं थाना में कांड संख्या 418/2026 दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर खान ग्लोबल स्टडीज के गाडर् के साथ मारपीट करने के मामले में अभियुक्त बनाए गए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका आज प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत ने खारिज कर दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!