10 रुपये के सिक्कों में 1.23 लाख रुपये लेकर शोरूम पहुंचा शख्स, फिर खरीदा अपना पसंदीदा Honda Activa

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 07:18 PM

man in telangana buys scooter with 10 coins saved over three years

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक व्यक्ति ने तीन साल तक बचाकर रखे 10 रुपये के सिक्कों से एक लाख 23 हजार रुपये का होंडा एक्टिवा स्कूटर खरीदा। लक्षेट्टीपेट निवासी बी रवि जोसेफ ने बताया कि उन्होंने परिवार के लिए कोई उपयोगी चीज खरीदने के उद्देश्य से...

हैदराबादः तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक व्यक्ति ने तीन साल तक बचाकर रखे 10 रुपये के सिक्कों से एक लाख 23 हजार रुपये का होंडा एक्टिवा स्कूटर खरीदा। लक्षेट्टीपेट निवासी बी रवि जोसेफ ने बताया कि उन्होंने परिवार के लिए कोई उपयोगी चीज खरीदने के उद्देश्य से रोजमर्रा के लेनदेन, जैसे किराने का सामान खरीदने के दौरान मिले 10 रुपये के सिक्कों को सावधानीपूर्वक बचाकर रखा।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में परिवार के सदस्यों को उनके इस विचार पर संदेह था, लेकिन बाद में उन्होंने उनका साथ दिया। रवि जोसेफ ने बताया कि उनका पुराना वाहन खराब होने लगा था, जिसके बाद उन्होंने नया स्कूटर खरीदने का फैसला किया।

शोरूम के प्रबंधक ने बताया कि रवि जोसेफ करीब 15 दिन पहले यह पता करने आए थे कि क्या शोरूम स्कूटर के भुगतान के लिए सिक्के स्वीकार करेगा। प्रबंधक के अनुसार, शोरूम ने सिक्के स्वीकार करने पर सहमति जताई। प्रबंधक ने बताया कि इसके बाद रवि जोसेफ एक लाख 23 हजार रुपये के 10 रुपये के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचे और स्कूटर खरीदा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!