मनोज तिवारी का केजरीवाल पर हमला, कहा-'अर्बन नक्सली' हैं AAP नेता

Edited By vasudha,Updated: 17 Nov, 2018 11:38 AM

manoj tiwari says is chief minister kejriwal is urban naxalite

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेता 'अर्बन नक्सलियों' के बड़े उदाहरण हैं...

नेशनल डेस्क: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेता 'अर्बन नक्सलियों' के बड़े उदाहरण हैं। तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से 'गुंडों की पार्टी' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश कुछ 'अर्बन नक्सली' रच रहे हैं।
 PunjabKesari

तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों मिलकर सरकार बना चुके हैं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की 'बी टीम' है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी समस्या का समाधान किया है। सिंह ने नक्सली समस्या का हल निकालते हुए भटके हुए भाइयों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। 
PunjabKesari

भाजपा नेता ने कहा कि जो कांग्रेस के शासनकाल में भटके थे, उन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता राज बब्बर कहते हैं कि ये तो क्रांतिकारी हैं। तिवारी ने दावा किया कि रमन सिंह को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने का उत्साह यहां की जनता में नजर आ रहा है। 
PunjabKesari

भाजपा नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है और साथ में तीन सौ रुपए बोनस मिल रहा है। गरीबों को एक रुपए प्रति किलोग्राम चावल दिया जा रहा है। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए तिवारी प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!