खरगे के संबोधन के बाद मंच का शुद्धिकरण निंदनीय और चिंताजनक है: मायावती

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 11:20 AM

mayawati condemned the  purification  of the stage after kharge s programme

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा को संबोधित करने के बाद मंच का कथित शुद्धीकरण किए जाने की शुक्रवार को निंदा की और इसे ''अति-निंदनीय और चिंताजनक'' बताया। मायावती ने...

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा को संबोधित करने के बाद मंच का कथित शुद्धीकरण किए जाने की शुक्रवार को निंदा की और इसे ''अति-निंदनीय और चिंताजनक'' बताया। मायावती ने उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उत्तराखंड के हल्द्वानी में हाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया। यह जानकारी कल संसद के जरिए भी देश को मिली है।'' उन्होंने कहा, ''यह मामला अति-निंदनीय और चिंताजनक है। वहां की सरकार बिना किसी देरी के ऐसे जातिवादी एवं सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनों के तहत उचित कार्रवाई करे और उन्हें जेल भेजे।''

बसपा प्रमुख ने कहा, ''साथ ही, इस घटना आदि के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख को भी संज्ञान लेकर गंभीरता से सोचना चाहिए कि जो लोग दलितों के आर्थिक रूप से थोड़ा मजबूत हो चुके लोगों को आरक्षण से वंचित करने की बात कर रहे हैं...'' मायावती ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भी निंदा करते हुए कहा, ''यह घटना भी अति-दुःखद और चिंताजनक है। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।''

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में उस मंच के कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने की बात सामने आई है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आठ अगस्त को भाषण दिया था। राज्यसभा में खरगे ने आरोप लगाया था कि भाजपा से जुड़े लोगों ने मंच का शुद्धीकरण किया। उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज किए जाने की मांग भी की थी। 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त बादल पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर जसपाल सिंह ने 'कृपाण' से हमला कर दिया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!