Edited By Rohini Oberoi,Updated: 19 May, 2026 11:11 AM

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।...
Manipur Militants Arrested : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इंफाल पश्चिम जिले से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को इस पूरे ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तीन सदस्यों को सोमवार को तेंगनुपाल जिले के सीमावर्ती कस्बे मोरेह से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यूएनएलएफ (कोइरेंग) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को रविवार को थौबल जिले के याइरिपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में शामिल था और उसके पास से नौ एमएम की एक मैगजीन बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: Train Accident in Rishikesh: शंटिंग के दौरान अचानक बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन, मचा हड़कंप
पुलिस ने बताया कि कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले के लैंफेल पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम जिले से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: गोलियों से दहला America: सबसे बड़ी मस्जिद में किशोरों ने की अंधाधुंध Firing, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली
उन्होंने बताया कि यह ज़ब्ती लामसांग पुलिस थाना क्षेत्र में लामदेंग और कामेंग गांवों के बीच की तलहटी से की गई। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में तीन बोल्ट-एक्शन सिंगल-बैरल बंदूकें, .22 की एक पिस्तौल, नौ एमएम की चार पिस्तौल और पांच मैगजीन शामिल हैं।