मणिपुर: भारत-म्यांमा बॉर्डर से 3 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद जब्त

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 01:28 PM

manipur 3 militants arrested near india myanmar border

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने और आपराधिक-उग्रवादी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमा सीमा के पास चलाए गए एक गुप्त ऑपरेशन में...

Manipur militant arrested : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने और आपराधिक-उग्रवादी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमा सीमा के पास चलाए गए एक गुप्त ऑपरेशन में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन सक्रिय कैडरों को धर दबोचा।

इसके अलावा उखरुल जिले में चलाए गए एक अन्य संयुक्त तलाशी अभियान में सशस्त्र गुटों के दो अवैध बंकरों को पूरी तरह ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस के बयान के अनुसार एक अन्य अभियान में उखरुल जिले में दो अवैध बंकर भी ध्वस्त कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: पटरी से उतरे मालगाड़ी के 6 डिब्बे, Delhi -Ghaziabad रूट पर रेल यातायात ठप, 16 ट्रेनें रद्द, 24 के बदले रूट

बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन 'कांगलेई यावोल कन्ना लुप' (केवाईकेएल) के तीन सक्रिय सदस्यों को रविवार को चंदेल जिले में चाकपीकरोंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत म्यांमा सीमा पर स्थित 'पिलर' संख्या-50 के पास से गिरफ्तार किया गया। 

इस बीच सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक अन्य संयुक्त अभियान में उखरुल जिले के थावाई कुकी गांव और आसपास के क्षेत्रों में सशस्त्र समूहों द्वारा कथित तौर पर बनाए गए दो अवैध बंकर भी ध्वस्त कर दिए। बयान के अनुसार अभियान के दौरान दो 'सिंगल-बैरल राइफल', मैगजीन के साथ एक पिस्तौल और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!