Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Jul, 2026 12:33 PM

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग जिलों में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने 3 किलोग्राम से अधिक अफीम और 1.6 किलोग्राम उच्च...
Manipur Opium Brown Sugar Seized: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग जिलों में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने 3 किलोग्राम से अधिक अफीम और 1.6 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर बरामद की है।
इस सिलसिले में एक 52 वर्षीय महिला समेत कुल चार संदिग्ध नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ निरोधक अभियान बुधवार को इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में चलाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के मंत्रीपुखरी बाजार के पास सुरक्षा बलों ने 3.66 किलोग्राम अफीम बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के सोंगजा खोपी गांव से 52 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.6 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।