Train Accident in Rishikesh: शंटिंग के दौरान अचानक बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन, मचा हड़कंप

Edited By Updated: 19 May, 2026 08:52 AM

during shunting in rishikesh a train suddenly ran without a driver

उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार देर रात रेलवे यार्ड क्षेत्र में शंटिंग के दौरान एक ट्रेन अचानक अनियंत्रित होकर तेज़ रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ पड़ी और आगे जाकर पटरी से उतरते हुए दीवार से टकरा गई। घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि...

Major train accident in Rishikesh : उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार देर रात रेलवे यार्ड क्षेत्र में शंटिंग के दौरान एक ट्रेन अचानक अनियंत्रित होकर तेज़ रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ पड़ी और आगे जाकर पटरी से उतरते हुए दीवार से टकरा गई। घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन अचानक तेज गति से आगे बढ़ी और कुछ दूरी पर जाकर पटरी से उतर गयी। इसके बाद डिब्बे जोरदार झटके के साथ दीवार से जा भिड़े। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र को खाली कराते हुए ट्रैक पर आवाजाही रोक दी गई। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त ट्रैक और ट्रेन के हिस्सों की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा राहत एवं मरम्मत कार्य भी तत्काल शुरू कराया गया। हादसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।        

 

 

सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे शंटिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी या मानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि भारतीय रेलवे के अधिकारी फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है और रिपोर्टर आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद मंडल के डीआरएम से संपकर् करने पर उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहकर फोन काट दिया, जबकि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ने लंबे समय तक मौके पर न पहुंच पाने की बात कही

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!