मणिपुर में लाखों की अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 09:46 AM

opium and brown sugar seized in manipur two smugglers arrested

मणिपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की अफीम और ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने सोमवार को जारी एक...

इंफाल : मणिपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की अफीम और ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि चुराचांदपुर जिले में रविवार को 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। 

इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सेइखोगिन माते के रूप में हुई है। उसे चुराचांदपुर जिले के संगाइकोट उप-मंडल के टी. खुआंगखाई गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अफीम उसके घर से ही बरामद की गई। एक अन्य घटना में पुलिस ने असम के एक निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ऐन वक्त पर टाला ईरान पर सबसे बड़ा हमला: खाड़ी देशों की सलाह पर कूटनीति को दिया एक और मौका

यह कार्रवाई रविवार को सेनापति जिले में की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरुण दत्ता (50) के रूप में हुई है जो असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला है। उसे टी. खुल्लेन जांच चौकी पर तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से आठ साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई कुल 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!