2 अगस्त को मंगल-राहु का नवपंचम योग देगा इन 4 राशियों को सफलता की नई उड़ान, मिलेंगे धन लाभ के प्रबल संकेत

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 11:15 AM

mars rahu navpancham yoga 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और युति का बहुत गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है। ग्रहों के सेनापति मंगल 2 अगस्त की रात में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

Mars Rahu Navpancham Yoga 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और युति का बहुत गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है। ग्रहों के सेनापति मंगल 2 अगस्त की रात में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि बदलते ही राहु के साथ मंगल का नवपंचम योग बनेगा, यह योग 18 सितंबर तक बना रहेगा। नवपंचम योग बनने से वैसे तो सारा राशियों को लाभ होगा लेकिन 4 राशियां ऐसी है, जिन्हें इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में मनचाहे बदलाव और सफलता दोखने को मिलती है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 4 राशियां हैं। 

मेष राशि 
नवपंचम योग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों  के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग सकारात्मकस परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग खास रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को हल करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। सेहत के लिहाज से यह योग मिलाजुला रहने वाला है। 

मीन राशि 
नवपंचम योग मीन राशि के लिए शानदार रहने वाला है। लंबे समय से भाइयों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। सलव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!