मोहन भागवत  डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित

Edited By ,Updated: 09 Mar, 2017 10:00 PM

mohan bhagwat honored with honorary title of dsc

शहर में स्थित महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ....

नागपुर: शहर में स्थित महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को वीरवार को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि प्रदान दी। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भागवत को डिग्री प्रदान की। भागवत एक पशु चिकित्सक हैं। उन्हें पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान और समाज सेवा के लिए यह डिग्री प्रदान की गई। 

विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भागवत ने सम्मान स्वीकार करने के बाद कहा, ‘‘मैंने अपने लिए काम करना बहुत पहले छोड़ दिया था। मैं जो भी कड़ी मेेहनत करता हूं, वह समाज एवं देश के लिए कल्याण के लिए करता हूं।’’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्रा भी मौजूद थे। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश में कृषि एवं विभिन्न व्यवसाय पशुपालन एवं पशुधन पर निर्भर हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है लेकिन हम इसकी महत्ता को धीरे धीरे समझ कर रहे हैं।’’ फडणवीस ने विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘उनके लिए यह गौरव की बात है कि वे देश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन के सरसंघचालक को यह डिग्री प्रदान कर रहे हैं।’’ 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!