वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले और पति फरमान की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रीय मानव आयोग ने जारी किया नोटिस

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 06:16 PM

monalisa bhosle and husband farman face trouble as national human rights commiss

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले से दुनियाभर में वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ शादी करके मुश्किलों में फंस गए हैं। दरअसल, राष्ट्रीय मानव आयोग ने मोनालिसा-फरमान को नोटिस जारी किया है। अब उन्होंने आयोग के सामने...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले से दुनियाभर में वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ शादी करके मुश्किलों में फंस गए हैं। दरअसल, राष्ट्रीय मानव आयोग ने मोनालिसा-फरमान को नोटिस जारी किया है। अब उन्होंने आयोग के सामने उम्र प्रमाण पत्र देना होगा। नहीं तो उनके खिलाफ कानून कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली ने एसपी खरगोन को नोटिस जारी कर मोनालिसा की उम्र की जांच को लेकर आदेश जारी किए हैं। मध्य प्रदेश और केरल के मुख्य सचिव और डीजीपी को समन्वय करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

गौरतलब है कि मोनालिसा भोंसले ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ असम के एक मंदिर में शादी कर ली थी। मोनालिसा के डायरेक्टर रहे सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोनालिसा नाबालिग है। मीडिया के समक्ष परिवार के सभी सदस्यों ने और समाज के लोगों ने फरमान के मोनालिसा के साथ धोखे से शादी करने और नाबालिग होने के भी आरोप लगाए थे इसके बाद खरगोन एसपी रविन्द्र वर्मा को जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!