IMD Rain Alert: स्कूल-कॉलेज बंद, इन 32 जिलों में रेड अलर्ट, इन तारीखों तक तेज बारिश का जारी रहेगा कहर

Edited By Updated: 30 Aug, 2025 07:49 AM

monsoon heavy rains floods landslides waterlogging monsoon rajasthan

देश भर में जारी मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है और इसका असर हर कोने में देखा जा रहा है। झमाझम बारिश ने एक ओर जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही हैं। भारतीय मौसम विभाग...

नई दिल्ली: देश भर में जारी मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है और इसका असर हर कोने में देखा जा रहा है। झमाझम बारिश ने एक ओर जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में बारिश का कहर जारी, 4 सितंबर तक अलर्ट
राजस्थान में इस बार मानसून ने अपना पूरा जोर दिखाया है। कई जिलों में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी रह सकती है। शनिवार को 30 जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। जलाशयों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

दिल्ली में भारी बारिश की संभावना, यमुना फिर खतरे के निशान पर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वी, मध्य और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जलभराव के कारण सड़कों पर ट्रैफिक धीमा पड़ गया है और यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।

17 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बिजली गिरने की आशंका
उत्तर प्रदेश के 17 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और शाहजहांपुर समेत अन्य क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। IMD ने लोगों से सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

32 जिलों में रेड अलर्ट, 1 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून बिहार में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने 32 जिलों में अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट ऑरेंज लेवल का है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में मौसम गंभीर रूप ले सकता है और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रभावित जिलों में उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक के इलाके शामिल हैं, जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधुबनी, दरभंगा आदि।

भारी तबाही, सड़कों पर मलबा, स्कूल-कॉलेज बंद
हिमाचल प्रदेश में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचा दी है। कुल्लू, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। दो नेशनल हाईवे समेत करीब 900 से ज्यादा सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो चुकी हैं। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।

 IMD की अपील
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। तेज हवाएं, बिजली गिरने की घटनाएं और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट्स पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!