Edited By Parminder Kaur,Updated: 09 Jun, 2025 02:56 PM

बेंगलुरु के एक OYO होटल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसका खुलासा दो दिन बाद हुआ।
मृतका की पहचान 33 वर्षीय हरिनी के रूप में हुई है और आरोपी 25 वर्षीय यशस...
नेशनल डेस्क. बेंगलुरु के एक OYO होटल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसका खुलासा दो दिन बाद हुआ।
मृतका की पहचान 33 वर्षीय हरिनी के रूप में हुई है और आरोपी 25 वर्षीय यशस है, जो एक तकनीकी विशेषज्ञ है। दोनों बेंगलुरु के पश्चिमी उपनगर केंगेरी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हरिनी शादीशुदा थी और दो बच्चों की माँ थी और उसका बॉयफ्रेंड यशस उससे 8 साल छोटा था।
दोस्ती तोड़ने पर हुआ विवाद
यह वारदात पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे में हुई, जहाँ हरिनी को बेरहमी से चाकू से गोदकर मार डाला गया। पुलिस के मुताबिक, हरिनी यशस से दोस्ती खत्म करना चाहती थी और उससे दूर रहने की कोशिश कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद यशस ने गुस्से और ईर्ष्या में आकर हरिनी की हत्या कर दी।

डीसीपी साउथ लोकेश बी जगलासर ने बताया, "6 और 7 जून की रात को सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या की जानकारी मिली थी। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। महिला दोस्ती खत्म करना चाहती थी और खुद को उससे दूर करने की कोशिश कर रही थी। गुस्से और ईर्ष्या के कारण लड़के ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।" पुलिस ने फिलहाल आरोपी यशस को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।