शर्मनाक! भिवंडी में कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 03:09 PM

shameful the body of a newborn girl was found in a garbage heap in bhiwandi

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव 14 अप्रैल की सुबह एक पावरलूम कर्मचारी को मिला, जिसने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारी ने...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव 14 अप्रैल की सुबह एक पावरलूम कर्मचारी को मिला, जिसने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारी ने बताया, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम और आगे की चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। 

पावरलूम कर्मचारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 94 के तहत मामला दर्ज किया गया है जो बच्चे के जन्म को जानबूझकर छुपाने और शव को गुप्त रूप से ठिकाने लगाने से संबंधित है। अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस फिलहाल आसपास के अस्पतालों में हाल ही में हुए जन्मों के रिकॉर्ड खंगाल रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!