मुंबई: 13 मंजिला इमारत में लगी आग, तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 12:19 PM

mumbai 13 storey building 9 people

मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत की, बिजली की डक्ट में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबईः मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत की, बिजली की डक्ट में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल की इमारत संख्या पांच में सुबह छह बजकर 53 मिनट पर आग लगी।

बिजली के तारों और डक्ट से आग फैल गई। दमकलकर्मियों ने सुबह सात बजकर 21 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में घना धुआं भर जाने के कारण आठ लोगों को दम घुटने की शिकायत हुई, जबकि एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई।

उन्होंने बताया कि घायलों में पांच वर्ष का एक बच्चा, दो किशोरियां और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुंबई अग्निशमन विभाग, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय वार्ड के कर्मचारियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!