आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौ'त

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 12:52 AM

three people including a mother daughter died after being struck by lightning

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बृहस्पतिवार को खेत में काम करते समय अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, उसकी 11 वर्षीय बेटी और महिला का देवर शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के...

एटा/कासगंजः उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बृहस्पतिवार को खेत में काम करते समय अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, उसकी 11 वर्षीय बेटी और महिला का देवर शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सहावर थाना क्षेत्र के नगला माधव गांव के पास हुई, जहां रामवती (36), उसकी बेटी कशिश (11) और देवर नीरज (35) खेत में काम कर रहे थे कि तभी वे अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद परिजन तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के अनुसार तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!