दांत टूटा...आंखें सूजी, चेहरा पहचानना तक मुश्किल, मुंबई में एक क्लब में Splitsvilla की कंटेस्टेंट के साथ भंयकर मारपीट

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 07:51 AM

mumbai incident preet singh assault case splitsvilla 16

Actress Preet Singh:  मुंबई में Splitsvilla 16 से चर्चा में आईं प्रीत सिंह से मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी शोक्ड हो गए। चेहरे पर लगी चोटें साफ बता रही है कि...

Actress Preet Singh:  मुंबई में Splitsvilla 16 से चर्चा में आईं प्रीत सिंह से मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी शोक्ड हो गए। चेहरे पर लगी चोटें साफ बता रही है कि एक्ट्रेस के साथ भयानक हादसा हुआ है। वीडियों में आगे मॉडल प्रीत सिंह ने बताया कि उनके साथ मुंबई के एक क्लब में जबरदस्त मारपीट हुई, जिसके चलते उनका दांत तक टूट गया और तो और चेहरा और आंखों पर भी इतना गंभीर असर पड़ा कि उनका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। 

प्रीत ने कहा कि वह इस हादसे से काफी डर गई हैं और अभी तक सदमे में हैं। प्रीत सिंह के मुताबिक, वह अपनी एक दोस्त के साथ क्लब में बैठी थीं, तभी अचानक एक लड़की वहां आई और उनसे बहस करने लगी। लड़की ने सवाल उठाया कि उन्हें क्लब में एंट्री कैसे मिली। शुरुआत में यह सिर्फ कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया।

प्रीत ने बताया कि उस लड़की के साथ मौजूद एक युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनके चेहरे और आंखों में सूजन आ गई और दांत टूट गया। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि बाद में उन्हें पता चला कि झगड़ा करने वाली लड़की खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताती है। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए बेहद चौंकाने वाली है, खासकर इसलिए क्योंकि मुंबई को अक्सर महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर माना जाता है।

इस घटना के सामने आने के बाद कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने चिंता जाहिर की है। उर्फी जावेद ने प्रीत को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और मदद की पेशकश की। वहीं एहसास चन्ना और फातिमा सना शेख ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए उन्हें कानूनी कदम उठाने के लिए कहा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!