Edited By Manisha,Updated: 23 Apr, 2026 12:12 PM

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान और मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन की जोड़ी लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान और मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन की जोड़ी लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिसने उन्हें बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में शामिल कर दिया। हालांकि, डेविड धवन के अनुसार उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी जिंदगी में भी उतना ही मजबूत है।
सलमान खान के लिए कही दिल की बात
हाल ही में डेविड धवन ने सलमान खान के साथ अपने खास रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने सलमान को न सिर्फ एक बड़े सुपरस्टार बल्कि एक नेक दिल और भावुक इंसान बताया। डेविड ने कहा कि सलमान हमेशा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं और उनका यह साथ सिर्फ प्रोफेशनल नहीं बल्कि व्यक्तिगत भी है।
‘हर मुश्किल में साथ देते हैं’: डेविड धवन
डेविड धवन ने कहा, “हमारा साथ बहुत पुराना है और हमने साथ में 8-9 फिल्में की हैं। उन्होंने हर चीज के लिए हमेशा मेरा सपोर्ट किया है। परिवार की बात हो तो वह सिर्फ एक के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए खड़े रहते हैं। हमने साथ में दुनियाभर की यात्रा की है। शूटिंग के बाद भी वह एक बेहतरीन इंसान हैं और काफी इमोशनल भी हैं। हमारा रिश्ता बेहद खास और अनोखा है।”
फिल्मी सफर और आने वाला प्रोजेक्ट
सलमान खान और डेविड धवन ने 90 और 2000 के दशक में ‘जुड़वा’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी में जुटे हैं। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे सलमा खान प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी और यह बहादुरी, त्याग और संघर्ष की एक प्रेरणादायक कहानी पेश करेगी।