Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में गूंजेगा 'महिला आरक्षण' का मुद्दा, सदन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 11:10 AM

the issue of  women reservation  will resonate in the delhi assembly

दिल्ली विधानसभा का पाँचवाँ विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है। इस सत्र का मुख्य एजेंडा 'महिला आरक्षण' का मुद्दा है। हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन बिल के गिरने के बाद, भाजपा शासित राज्यों में इस मुद्दे पर विशेष...

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का पाँचवाँ विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है। इस सत्र का मुख्य एजेंडा 'महिला आरक्षण' का मुद्दा है। हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन बिल के गिरने के बाद, भाजपा शासित राज्यों में इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की लहर चल रही है, जिसके तहत दिल्ली में भी आज चर्चा शुरू हुई।

सदन पहुंची रेखा गुप्ता
'महिला आरक्षण' मुद्दे पर चर्चा के लिए सीएम रेखा गुप्ता सदन पहुंच चुकी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह महिला सशक्तिकरण और आरक्षण के पक्ष में सरकार का रुख साफ करेंगी।

विपक्ष पर निशाना

 भाजपा ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों के साथ 'धोखा' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की वजह से लोकसभा में यह ऐतिहासिक बिल पारित नहीं हो सका। अधिकारियों के अनुसार यह सत्र एक दिन के लिए है, लेकिन चर्चा की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!