Edited By Tanuja,Updated: 28 Apr, 2026 11:06 AM

डोनाल्ड ट्रंप ने कॉमेडियन जिमी किमेल को हटाने की मांग की है। उन्होंने मेलानिया ट्रंप के बारे में एक विवादित मज़ाक किया। इस घटना ने अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम मर्यादा को लेकर चल रही बहस को और तेज़ कर दिया है।
Washington:अमेरिका में एक बार फिर राजनीति और मनोरंजन आमने-सामने आ गए हैं। मशहूर टीवी होस्ट जिमी किमेल ने अपने लाइव शो के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर ऐसा मजाक किया, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, बल्कि ट्रंप दंपति ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग भी कर दी। ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने जिमी किमेल के इस आपत्तिजनक मजाक को लेकर 'एबीसी' से उन्हें नौकरी से निकालने की मांग की है।
For anyone who missed Jimmy Kimmel’s vile comment about First Lady Melania, here it is:
"Our First Lady, Melania, is here. Look at Melania, so beautiful. Mrs. Trump, you have a glow like an expectant widow." pic.twitter.com/89AMzPh5JA
— JJ🕊️ (@jesseyjay94) April 27, 2026
किमेल ने दरअसल, पिछले हफ्ते मजाक करते हुए कहा था कि मेलानिया के चेहरे पर ''विधवा होने का इंतजार कर रही महिला जैसी चमक है।'' यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को 'जिमी किमेल लाइव' के दौरान की गई थी। मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''किमेल जैसे लोगों को हर शाम (टीवी के जरिए) घरों में घृणा फैलाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए।'' राष्ट्रपति ट्रंप ने भी बाद में इसी बात को दोहराया।
First Lady, Melanie Trump fires back at Jimmy Kimmel following the corrosive jokes he made on April 23 as part of a parody of the White House Correspondent Dinner referring to the the First Lady as an “ Expectant Widow”.
“Kimmel’s hateful and violent rhetoric is intended to… pic.twitter.com/YG5Y74Pu2g
— N!CKI MEDIA (@slykay30) April 27, 2026
इस मामले पर एबीसी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। किमेल अपनी प्रस्तुतियों के जरिए लंबे समय से राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाते रहे हैं तथा पिछले साल प्रशासन के साथ टकराव के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणियों को और तीखा कर दिया। रूढ़िवादी नेता चार्ली किर्क की हत्या पर की गई एक टिप्पणी के बाद एबीसी ने उन्हें निलंबित कर दिया था और नेटवर्क के कुछ सहयोगी चैनलों ने भी उनका शो बंद करने का फैसला किया था। ट्रंप के संघीय संचार आयोग (एफसीसी) के प्रमुख ब्रेंडन कार ने इन कदमों का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में एबीसी और उससे जुड़े चैनलों ने किमेल को वापस ले लिया।