गृह मंत्रालय ने मुश्ताक अहमद जरगर को घोषित किया 'आतंकवादी', कंधार प्लेन हाईजैक के समय हुआ था रिहा

Edited By Updated: 14 Apr, 2022 11:43 AM

mushtaq ahmed zargar declared terrorist big decision of home ministry

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए मुश्ताक अहमद जरगर (Mushtaq Ahmed Zargar) को आतंकी घोषित कर दिया है। जरगर को 1999 के इंडियन एयरलाइंस के प्लेन हाईजैक में रिहा किया गया था।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए मुश्ताक अहमद जरगर (Mushtaq Ahmed Zargar) को आतंकी घोषित कर दिया है। जरगर को 1999 के इंडियन एयरलाइंस के प्लेन हाईजैक में रिहा किया गया था। गृह मंत्रालय ने आतंकवादी संगठन अलउमर-मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया है।

 

मुश्ताक अहमद जरगर उन आतंकवादियों में से एक था, जिसे 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक मामले में यात्रियों की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत सरकार को रिहा करना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई 26/11 बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के बेटे ​तल्हा हाफिज सईद को नामित आतंकवादी घोषित किया था।

 

इस आधार पर जरगर आतंकी घोषित
गृह मंत्रालय ने कहा कि हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उसे अंजाम देने और आतंकी फंडिंग सहित कई आतंकी अपराधों में भी जरगर की प्रमुख भूमिका थी। बता दें कि इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 की हाईजैकिंग में शामिल जहूर मिस्त्री उर्फ ​​जाहिद अखुंद की पिछले महीने पाकिस्तान के कराची में हत्या हो गई थी। जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद दिसंबर 1999 में कंधार विमान अपहरण के पांच अपहरणकर्ताओं में से एक था। मिस्त्री कई सालों से फर्जी पहचान के साथ कराची में रह रहा था और यहां की अख्तर कॉलोनी में फर्नीचर का करता था।

 

प्लेन हाईजैक कर ले गए थे कंधार
24 दिसंबर 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को अपहरणकर्ताओं ने हाईजैक कर लिया था और इसकी लैंडिंग अफगानिस्तान के कंधार में कराई थी। उस वक्त भी अफगानिस्तान में तालिबानी शासन था। इस विमान की कंधार में लैंडिंग कराने से पहले अपहरणकर्ता इसे लाहौर और फिर दुबई भी ले गए थे। एक हफ्ते से अधिक समय तक चले इस संकट में, यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए उस समय की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को मसूद अजहर, अहमद ओमर सईद शेख, मुश्ताक अहमद जरगर जैसे आतंकवादियों को रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस पूरे संकट के दौरान एक यात्री की मौत हो गई थी, जबकि 170 यात्री सुरक्षित लौटे थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!