ब्रिटेन का बड़ा एक्शन, भारत में खालिस्तान समर्थक आतंकवाद के लिए ब्रिटिश सिख व्यवसायी पर प्रतिबंध लगाया

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 12:25 AM

british sikh businessman banned in india for pro khalistan terrorism

ब्रिटेन सरकार ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह बब्बर खालसा के वित्तपोषण को बाधित करने के लिए देश की 'घरेलू आतंकवाद निरोधक व्यवस्था' का पहली बार उपयोग करते हुए एक ब्रिटिश सिख व्यवसायी और उसके साथ जुड़े एक समूह के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है।

नेशनल डेस्क: ब्रिटेन सरकार ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह बब्बर खालसा के वित्तपोषण को बाधित करने के लिए देश की 'घरेलू आतंकवाद निरोधक व्यवस्था' का पहली बार उपयोग करते हुए एक ब्रिटिश सिख व्यवसायी और उसके साथ जुड़े एक समूह के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है।

ब्रिटेन के वित्त विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब वारियर्स खेल निवेश फर्म से जुड़े गुरप्रीत सिंह रेहल की संपत्ति जब्त की जा सकती है और उन्हें निदेशक पद से अयोग्य घोषित किया जा सकता है, क्योंकि उस पर भारत में आतंक फैलाने वाले संगठनों से जुड़े होने का संदेह है। इसके साथ ही, उसने उसी आतंकवादी समूह को बढ़ावा देने और समर्थन देने के लिए "बब्बर अकाली लहर" के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की भी घोषणा की।

वित्त मंत्री लूसी रिग्बी ने कहा, "आतंकवादियों द्वारा ब्रिटेन की वित्तीय प्रणाली का दुरुपयोग करने पर हम चुप नहीं बैठेंगे।" उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक कार्रवाई दर्शाती है कि हम आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए अपने पास मौजूद हर तरीके का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं - चाहे वह कहीं भी हो और चाहे इसके लिए कोई भी जिम्मेदार हो।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!