डूबती नांव पर हैं कांग्रेस, ये जहां भी जाएगी घोटाला ही करेगी: जेपी नड्डा

Edited By vasudha,Updated: 03 Apr, 2021 10:42 AM

nadda atack on congress

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने दावा किया कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार तय है, वो अपने लिए दूसरी सीट तलाश रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने असम में भी भाजपा की जीत का दावा किया। नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले...

नेशनल डेस्क:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने दावा किया कि  नंदीग्राम में ममता बनर्जी  की हार तय है, वो अपने लिए दूसरी सीट तलाश रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने असम में भी भाजपा की जीत का दावा किया। नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आएंगे। ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए बंगाल की जनता आतुर बैठी है, पहले दो चरण में ये साफ हो गया है कि टीएमसी साफ और बीजेपी आ रही है। नंदीग्राम में भी भाजपा की ​जीत निश्चित है।  

 

असम में होगी भाजपा की जीत: नड्डा
नड्डा ने गुवाहाटी में कहा कि असम की जनता ने शुरू से एनडीए को समर्थन देने का मन बना लिया है। यहा के लोगों ने प्रथम और द्वितीय चरण में एकतरफा फैसला दिया है और तीसरे चरण में भी जनता का मन स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कहा था कि हम किसानों का ऋण 7 दिन में माफ करेंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री जाएगा। एक मुख्यमंत्री को तो जनता ने ही हटा दिया, बाकी मुख्यमंत्रियों को आप कब हटाने वाले हैं? नड्डा ने कहा कि इस समय कांग्रेस  डूबती नांव पर है।


कांग्रेस जहां भी जाएगी घोटाला करेगी:  नड्डा
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस पार्टी है। नड्डा ने पूछा कि  इतिहास में कांग्रेस ने चाय बगान के कर्मचारियों के लिए क्या किया? मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस में गारंटी बनाने वाले कौन हैं और उनकी जानकारियां कितनी सीमित हैं। नड्डा ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि  इन्होंने किस तरीके से लोगों को बरगलाया है ये बात सब लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी जहां भी जाएगी घोटाला करेगी। इनको सेवा का 'स' भी टच नहीं करता है, ये ही इनका इतिहास रहा है। ये इतना उद्देश्यविहीन प्रोजेक्शन देते हैं कि वो कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की कहानी कहता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!