Edited By Anil dev,Updated: 03 Apr, 2018 01:23 PM
इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गए 39 भारतीयों की मौत के बाद भारत लौटे अवशेषों के बाद मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने इराक में मारे गए भारतीयों के परिवार वालों को 10 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। इससे पहले पीएम मोदी ने...
नई दिल्ली: इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गए 39 भारतीयों की मौत के बाद भारत लौटे अवशेषों के बाद मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने इराक में मारे गए भारतीयों के परिवार वालों को 10 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। इससे पहले पीएम मोदी ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि होने के बाद दुख जताया था।
सिद्धू ने भी किया था मुआवजा देने का ऐलान
इससे पहले पंजाब के सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से पंजाब के रहने वाले 27 लोगों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने घोषणा करते हुए कहा था कि पंजाब सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी और 20,000 रूपए पेंशन दी जाएगी।
मोसुल में मारे गए थे 39 भारतीय
मोसुल में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा मारे गए भारतीय नागरिकों के अवशेष लेकर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सोमवार को भारत पहुंचे थे। इसके बाद वह सबसे पहले पंजाब गए। मोसुल में 39 भारतीय मारे गए थे। इनमें से 38 के अवशेष भारत आए हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई। इनमें से 27 लोग में पंजाब के थे।