राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- जिनके पास इंटरनेट नहीं, उन्हें भी मिलनी चाहिए टीकाकरण की सुविधा

Edited By Updated: 10 Jun, 2021 02:41 PM

national news punjab kesari congress vaccination

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ज़रूरी करने को लेकर सरकार पर बड़ा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन गरीबों के पास इंटरनेट नहीं है और वे बिना पंजीकरण के पैदल चलकर टीकाकरण केंद्र पर आते हैं तो उनको भी टीका...

नेशनल डेस्क; कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ज़रूरी करने को लेकर सरकार पर बड़ा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन गरीबों के पास इंटरनेट नहीं है और वे बिना पंजीकरण के पैदल चलकर टीकाकरण केंद्र पर आते हैं तो उनको भी टीका लगवाने का हक है और उन्हें इस हक से वंचित नहीं रखा जा सकता। 

PunjabKesari

गांधी ने कहा है कि टीका लगवाना देश के हर नागरिक का हक है और आज भी असंख्य गरीब ऐसे हैं जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है लेकिन उन्हें टीका लगाने के हक से वंचित नही रखा जा सकता है इसलिए टीकाकरण केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति को टीका लगना चाहिए। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया 'वैक्सीन के लिए सिर्फ ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन काफी नहीं। वैक्सीन सेंटर पर चल कर आने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटरनेट नहीं है।' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!