Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Jul, 2026 11:36 AM

महाराष्ट्र के पालघर जिले से ड्रग्स को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने यहां 53 साल के एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 करोड़ 2 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का मेफेड्रोन नाम का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। अधिकारियों ने...
Palghar Nigerian Arrest : महाराष्ट्र के पालघर जिले से ड्रग्स को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने यहां 53 साल के एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 करोड़ 2 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का मेफेड्रोन नाम का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जिस किराए के मकान में रह रहा था उसके मालिक के खिलाफ भी विदेशी नागरिक का अनिवार्य सत्यापन किए बिना परिसर किराए पर देकर अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। तुलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अमर मराठे ने बताया कि पुलिस के आतंकवाद-रोधी प्रकोष्ठ (एटीसी) को गुप्त सूचना मिली थी कि पालघर जिले में नालासोपारा इलाके के एक फ्लैट में रह रहे कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त हैं।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Bribe Arrest : जालना में रिश्वत लेते दबोचे गए GST अधिकारी और सलाहकार
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को नाइजीरियाई नागरिक और उसके किराए के परिसर की तलाशी ली। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जस्टिन उसीफो उर्फ माइकल ग्रेस के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान 2.054 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया जिसकी कीमत 1,02,75,000 रुपये आंकी गई है।
वहीं मराठे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, आप्रवास एवं विदेशियों से संबंधित अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।