मुंबई में आयातित ट्रेडमिल में छिपाकर रखा गया एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त, 2 गिरफ्तार

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 10:09 AM

gold worth 1 crore concealed inside imported treadmills seized in mumbai

मुंबई में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने कथित तौर पर चीनी नागरिकों द्वारा संचालित सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आयातित ट्रेडमिल के अंदर छिपाकर रखा गया 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है।...

मुंबई : मुंबई में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने कथित तौर पर चीनी नागरिकों द्वारा संचालित सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आयातित ट्रेडमिल के अंदर छिपाकर रखा गया 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक चीनी नागरिक और दूसरा आयात करने वाली कंपनी से जुड़ा व्यक्ति है। डीआरआई के अनुसार जांच में पता चला कि चीनी नागरिकों के एक समूह ने कथित तौर पर अपने भारतीय सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में सोने की तस्करी के लिए एक सुनियोजित तरीका अपनाया। 

PunjabKesari

इसके तहत वैध वाणिज्यिक माध्यमों से आयात की गई मशीनरी के अंदर सोना छिपाकर लाया जाता था। उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में हांगकांग से आयात की गई ट्रेडमिल की खेप को रोककर उसकी जांच की। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि एक आयातित ट्रेडमिल की मोटर के अंदर छिपाकर रखा गया 24 कैरेट वाला सोने का बिस्कुट बरामद किया गया जिसका वजन 691.870 ग्राम है। बरामदगी के बाद डीआरआई की टीमों ने मामले की जांच के तहत मुंबई, चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में कई स्थानों पर तलाशी ली। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!