Night Driving Alert: रात के इस समय सबसे ज्यादा होते हैं सड़क हादसे, रोड सेफ्टी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 08:07 AM

night driving road safety night driving tips road accident highway safety

Night Driving Tips: भारत में जितनी तेजी से आबादी बढ़ रही है उतनी तेजी से सड़क हादसे भी बड़ रहे है। हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि सड़क हादसे सबसे ज्यादा किस समय में होते है। दरअसल, एक रोड सेफ्टी रिपोर्ट में यह...

Night Driving Tips: भारत में जितनी तेजी से आबादी बढ़ रही है उतनी तेजी से सड़क हादसे भी बड़ रहे है। हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि सड़क हादसे सबसे ज्यादा किस समय में होते है। दरअसल, एक रोड सेफ्टी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि रात का एक खास समय ऐसा होता है, जब सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की जाती हैं। हैरानी की बात यह है कि उस समय सड़कों पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम होता है, फिर भी हादसों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

देर रात क्यों बढ़ रहा एक्सीडेंट का खतरा?
रिपोर्ट के अनुसार, देर रात के समय ड्राइविंग सबसे अधिक जोखिम भरी मानी जाती है। लंबे सफर के कारण ड्राइवर का शरीर थक जाता है और नींद आने लगती है। ऐसे में ध्यान सड़क से हट सकता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, सड़कें खाली होने के कारण कई लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। अधिक स्पीड और कम सतर्कता की वजह से गंभीर हादसों का कारण बन जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि देर रात वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

खाली सड़क हमेशा सेफ नहीं  
अक्सर लोगों को लगता है कि कम ट्रैफिक होने पर ड्राइविंग आसान और सुरक्षित रहती है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। रात के समय कई जगह रोशनी कम होती है, जिससे सड़क और आसपास की चीजें साफ दिखाई नहीं देतीं।  इसके अलावा, रात में भारी वाहन जैसे ट्रक और कंटेनर भी अधिक संख्या में चलते हैं। कम विजिबिलिटी, तेज रफ्तार और थकान जैसी परिस्थितियां मिलकर दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ा देती हैं। कई बार ड्राइवर को सामने आने वाली बाधा का समय पर अंदाजा भी नहीं लग पाता।

रात में सफर करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
 -सफर शुरू करने से पहले पूरी नींद लें।
-लगातार कई घंटे ड्राइव करने से बचें और बीच-बीच में आराम करें।
-यदि ड्राइविंग के दौरान नींद महसूस हो, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर आराम करें।
-हमेशा निर्धारित गति सीमा के अंदर ही वाहन चलाएं।
-हेडलाइट, इंडिकेटर और अन्य लाइट्स सही स्थिति में रखें।
-सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
-बारिश, धुंध या कम रोशनी में और अधिक सतर्कता बरतें।

रात में ड्राइविंग के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। यदि आप सतर्क रहकर वाहन चलाते हैं, पर्याप्त आराम करते हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, तो दुर्घटना के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!