Edited By Radhika,Updated: 23 Jun, 2026 05:51 PM

दिल्ली-NCR में मौसम ने यू- टर्न लिया है। आज दोपहर को दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में अचानक तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में हुए इस बदलाव को देखते हुए IMD...
IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने यू- टर्न लिया है। आज दोपहर को दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में अचानक तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में हुए इस बदलाव को देखते हुए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।
<
>
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए इसे 'रेड अलर्ट' में बदल दिया गया। विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आस पास के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़कने के आसार हैं। ऐसे मौसम को देखते हुए IMD ने सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।

हरियाणा, यूपी और राजस्थान में भी दिखेगा असर
IMD ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल (हरियाणा), बागपत, सिकंदराबाद, बरसाना (उत्तर प्रदेश) और अलवर व डीग (राजस्थान) में तेज हवाओं के साथ पानी गिरने की संभावना है।