Edited By Radhika,Updated: 04 Jul, 2026 03:53 PM

दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, हालांकि लोग उमस भरे मौसम से परेशान रहे। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 77 % दर्ज की गई और दिन में अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहे। IMD ने गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए 'येलो अलर्ट'...
Delhi Rain Alert: दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, हालांकि लोग उमस भरे मौसम से परेशान रहे। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 77 % दर्ज की गई और दिन में अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहे। IMD ने गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। IMD ने कहा कि अगले कुछ घंटों के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटों में पर होगी भारी बारिश, IMD ने इन जगहों में जारी किया Red और Orange Alert
सफदरजंग वेधशाला में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक, 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में नौ जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, ''आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की आंधी आ सकती है, जिसकी रफ्तार बढ़कर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कल से बारिश में और तेजी आने की उम्मीद है।''