नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, PM मोदी, अमित शाह समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 01:07 AM

nitish kumar will take oath as chief minister for the 10th time today

बिहार में आज गुरुवार का दिन सियासी तौर पर ऐतिहासिक होने जा रहा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण होने वाला है और सीएम पद को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार ही राज्य की बागडोर फिर संभालेंगे। वह रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...

नेशनल डेस्क: बिहार में आज गुरुवार का दिन सियासी तौर पर ऐतिहासिक होने जा रहा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण होने वाला है और सीएम पद को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार ही राज्य की बागडोर फिर संभालेंगे। वह रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और बिहार के 19वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में होगा। दोनों डिप्टी सीएम- सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा- पहले की तरह अपने पद पर बरकरार रहेंगे।

नीतीश दोबारा सर्वसम्मति से चुने गए नेता

बुधवार को पटना में तीन अहम बैठकें हुईं।

  • JDU विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।
  • इसके तुरंत बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया।
  • इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश को नेता चुना गया, जिससे यह तय हो गया कि वही मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसके बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, अपना इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। साथ ही समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा।

नीतीश के दिमाग की चाल… डिप्टी सीएम बदलने की स्क्रिप्ट बदली

पहले माना जा रहा था कि बीजेपी दोनों डिप्टी सीएम बदल सकती है, और उनमें एक महिला चेहरा भी शामिल हो सकता था। मगर नीतीश ने सम्राट चौधरी के साथ काम करने में अपनी सहजता जताई। ऐसे में बीजेपी के सामने दिक्कत थी- या तो दोनों नए चेहरों को लाया जाए, या दोनों पुराने चेहरों को ही रखा जाए। आख़िरी निर्णय यह हुआ कि जोखिम से बचते हुए दोनों को ही रिपीट किया जाए। इस तरह सम्राट चौधरी के साथ-साथ विजय सिन्हा की भी किस्मत चमक गई।

नीतीश- सम्राट की नई ‘जोड़़ी’… याद आई सुशील मोदी की बॉन्डिंग

चुनाव प्रचार के दौरान भी नीतीश की सम्राट चौधरी के प्रति विशेष सहजता दिखाई दी थी।

  • 2 नवंबर को वे खुद तारापुर जाकर सम्राट के लिए वोट मांगने पहुंचे थे।
  • मंच पर माला पहनाई, तो सम्राट ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

कहा जाता है कि जैसे कभी सुशील मोदी से नीतीश की मजबूत बॉन्डिंग थी, वैसी ही सहजता अब सम्राट चौधरी के साथ दिख रही है।

20 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, कुल 34 होंगे मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के साथ आज करीब 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाद में विस्तार में 14 और चेहरे शामिल होंगे। यानी नई सरकार में कुल 34 मंत्री हो सकते हैं।

संभावित मंत्रियों की सूची

BJP कोटा: सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, मंगल पांडे (चर्चा में)
JDU कोटा: विजय चौधरी, अशोक चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, लेशी सिंह, श्रवण कुमार

अन्य दलों से

एलजेपी:
राजू तिवारी, संजय पासवान, राजीव रंजन सिंह
HAM: संतोष सुमन
RLM: स्नेहलता कुशवाहा

शपथ ग्रहण के बाद 24–28 नवंबर के बीच विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिसमें सरकार बहुमत साबित करेगी।

गांधी मैदान में सितारों की महफिल

शपथ समारोह में देशभर के कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री शामिल होंगे, जिनमें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, भजन लाल शर्मा, प्रमोद सावंत, देवेंद्र फडणवीस, हेमंत विश्व शर्मा, चंद्रबाबू नायडू, माणिक साहा आदि प्रमुख नाम शामिल हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!