just now
52 minutes ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 10 Sep, 2018 05:31 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र...
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और असम सरकार को वर्षों से लंबित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) के वायदे को पूरा करने के लिए बधाई देती है। शाह ने सत्र को संबोधित करते हुए यहां कहा कि यह देश की सुरक्षा और असम की आर्थिक,राजनैतिक तथा सांस्कृतिक अधिकारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। देश के आजाद होने से पहले ही असम में बड़ी संख्या में घुसपैठ शुरू हो गया था। आजादी के बाद भी यह सिलसिला बदस्तूर जारी रही, क्योंकि राज्य सरकारों में इसे रोकने की इच्छा शक्ति नहीं थी। बड़ी संख्या में घुसपैठ के कारण ही असम की जनता को सड़कों पर उतराना पड़ा। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के विरूद्ध असम के लोगों ने वर्ष 1979 से 1985 के बीच ऐतिहासिक आंदोलन शुरू किया।खास कर, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में छात्र और युवाओं ने घुसपैठ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के दौरान आठ सौ लोगों को प्राण भी न्यौछावर करने पड़े। शाह ने कहा कि भाजपा ने1980 में अपनी स्थापना के समय से ही असम के लोगों के इस ऐतिहासिक संघर्ष को समर्थन दिया और आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रही। वर्ष 2013 में उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार को असम के लिए एनआरसी पर काम शुरू करने का आदेश दिया था। लेकिन पूर्ववर्ती केन्द्र सरकारों की इच्छा शक्ति में कमी के कारण इस पर काम नहीं किया गया। मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के तुरंत बाद वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से इस प्रक्रिया को शुरू किया गया और अंतिम प्रारूप 31 जुलाई 2018 को पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार असम और उसके नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी भारतीय नागरिकता से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा, हम एनआरसी पर विपक्षी दलों की ओलोचना की कड़ी ङ्क्षनदा करते हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारी बैंकिंग, जैविक उत्पादों और सहकारी निर्यात को मजबूत करने के लिए बनाए...
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का...
योग समग्र कल्याण को पोषित करता है, मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जा देता है: अमित शाह
गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ...
भारत टैक्सी' को रोकने के लिए निजी सेवा कंपनियां 'अनुचित प्रतिस्पर्धा' का इस्तेमाल कर रहीं: अमित शाह
अमित शाह 27 और 28 जून को करेंगे गुजरात दौरा, 'भारत टैक्सी' पहल और 'पीएम फैमिली केयर ट्रैकर'...
डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की खुलकर तारीफ, कहा- ‘वह बेहद सख्त और ताकतवर नेता हैं’
युवक-युवती ने मिलकर उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश
यह कहानी का अंत नहीं, विदेशी पूंजी के लिए उठाए जाएंगे और भी कदम: निर्मला सीतारमण
कानूनी खामियों को दूर करने के लिए NDPS कानून में संशोधन करेगी सरकार: शाह
USD $
29/06/2026 06:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबे समय बाद किसी अपने से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मधुरता बढ़ेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में चल रहा तनाव आज कम होता हुआ नज़र आएगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि पहले से ज्यादा बढ़ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी करने से बचें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते पार्टी प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह भविष्य में लाभ दिला सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार में नई रणनीति अपनाने से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes