Daily horoscope: आज का राशिफल, नौकरी और बिजनेस वालों के लिए बड़ी खबर
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jun, 2026 07:56 AM

मेष : सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए खान-पान में लापरवाही न बरतें, किसी पर
मेष : सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए खान-पान में लापरवाही न बरतें, किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा भी न करें।
वृष: व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा संतोषजनक मगर फैमिली फ्रंट पर किसी न किसी कारण कुछ टैंशन-परेशानी रहेगी।
मिथुन: दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, सफर भी परेशानी वाला, नुकसान का भी डर।
कर्क : मन पर नैगेटिव सोच चूंकि प्रभावी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें कि आपसे कुछ गलत बात न हो जाए, टैंशन-परेशानी भी रहेगी।
सिंह : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम में किसी न किसी बाधा मुश्किल के पैदा होने का डर रहेगा, इसलिए सावधानी रखें।
कन्या : हल्की सोच-नेचर वाले लोगों से फासला रखें, क्योंकि उनका टारगेट हमेशा आपको नुकसान पहुंचाना होगा।
तुला: न तो कारोबारी टूर करें और न ही कारोबारी काम बेध्यानी से करें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, आप कोई भी यत्न पूरे जोर के साथ न कर सकेंगे, मन भी टैंस सा रहेगा।
धनु : चूंकि सितारा उलझनों पेचीदगियों वाला है, इसलिए ध्यान रखें कि आपका कोई बना बनाया प्रोग्राम न उखड़-बिगड़ जाए।
मकर: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कुंभ: सरकारी कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए कोई भी काम अनमने मन से न करें, मन भी परेशान सा रहेगा।
मीन: सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, इसलिए जो भी यत्न करें, पूरी हिम्मत से करें।