Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jun, 2026 08:46 AM

Aaj Ka Good Luck (27th June 2026): 27 जून 2026 (शनिवार) का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्म, अनुशासन और धैर्य का संदेश देता है। शनिवार होने के कारण शनिदेव का प्रभाव प्रमुख रहेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और भाग्य बढ़ाने के सरल...
Aaj Ka Good Luck (27th June 2026): 27 जून 2026 (शनिवार) का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्म, अनुशासन और धैर्य का संदेश देता है। शनिवार होने के कारण शनिदेव का प्रभाव प्रमुख रहेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और भाग्य बढ़ाने के सरल उपाय।
मेष- आज आपका रूझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आपके कॉन्फिडेंस लेवल में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा।
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
वृष- आप इस समय अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचने या रेंट पर देने की सोच रहे हैं तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। उदास मन से कोई भी निर्णय लेने से बचें।
उपाय- सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मिथुन- पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में खास तौर पर लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय- घर में और बाहर ढेर सारे फूलों के पौधे लगाएं।
कर्क- परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा और आपकी कम्युनिकेशन स्किल और निखर कर सामने आएगी।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
सिंह- इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। इनकम के साधन बढ़ते चले जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा है।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
कन्या- आध्यात्मिक कार्यों की तरफ विशेष रूप से आकर्षित होंगे। छात्र जो लंबे वक्त से उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला- शेयर मार्केट से लाभ होगा और आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। जीवन में सुख-शांति आएगी। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है।
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
वृश्चिक- आप अपने जीवनसाथी, पार्टनर या फिर करीबी दोस्त के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और बिजनेस में मुनाफा होगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
धनु- टेलीकम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
मकर- नए लोगों से दोस्ती होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवन में खुशियां आएंगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बुद्धि का इस्तेमाल करके धन कमाने का मौका मिलेगा।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
कुंभ- अपने लक्ष्य की तरफ फोकस करेंगे और कामयाबी भी हासिल करेंगे। आप घर बदलने या फिर नए घर का निर्माण करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं।
उपाय- शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें।
मीन- कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में इजाफा होगा और रुतबा भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रोफेशनल करियर तेजी से आगे बढ़ेगा।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।