Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Jun, 2026 08:59 PM

दुबई में संभावित मिसाइल हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अब तक किसी हमले या नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
नेशनल डेस्क : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई के लिए मिसाइल हमले का अलर्ट जारी किया। स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे के तुरंत बाद जारी की गई इस चेतावनी का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका। ओमान के तट के पास बृहस्पतिवार को एक टैंकर पर ड्रोन हमले के लिए ईरान पर शक जताया जा रहा है।
ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण को लेकर इस क्षेत्र और अमेरिका को लगातार चुनौती दे रहा है, जबकि ईरान युद्ध को लेकर अभी एक अंतरिम समझौता जारी है। कुछ मिनटों बाद अधिकारियों ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए 'ऑल क्लियर' (खतरा टल जाना) का संकेत दे दिया। 'एपी' की खबर के अनुसार, दुबई की तरफ मिसाइल के आने के अलर्ट के बाद अधिकारियों ने लोगों से 'पिछले अलर्ट को नजरअंदाज' करने के लिए कहा।