Trump's Final Warning: अमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, 10 स्थलों को बनाया निशाना

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 09:08 AM

the us carried out attacks on iran for the second consecutive day

अमेरिका और ईरान के बीच फारस की खाड़ी में जारी तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हवाई हमले किए हैं। यह ईरान पर अमेरिका की लगातार दूसरे दिन...

US Iran Conflict : अमेरिका और ईरान के बीच फारस की खाड़ी में जारी तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हवाई हमले किए हैं। यह ईरान पर अमेरिका की लगातार दूसरे दिन की बड़ी सैन्य कार्रवाई है। 

 

 

इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच हुआ अंतरिम युद्धविराम समझौता (Ceasefire Agreement) पूरी तरह टूटने की कगार पर पहुंच गया है और खाड़ी देशों में एक बार फिर पूर्ण युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।

 

ईरान पर लगातार दूसरे दिन किए गए इन अमेरिकी हमलों के कारण युद्धविराम समझौता खतरे में पड़ गया है। 'यूएस सेंट्रल कमांड' ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एक मालवाहक पोत पर शनिवार तड़के हमले के बाद अमेरिकी सैन्य विमानों ने ''ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणालियों, हवाई रक्षा ठिकानों, ड्रोन भंडारण केंद्रों और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!