पाकिस्तानी आतंकियों से सूचनाएं साझा करने वाला संदिग्ध जासूस गिरफ्तार

Edited By Updated: 11 Oct, 2021 11:11 AM

one arrested in jammu for spy case

उत्तर प्रदेश के एक शख्स को अहम प्रतिष्ठानों की सूचनाएं पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के साथ साझा करने के संदेह में यहां गिरफ्तार किया गया।

जम्मू : उत्तर प्रदेश के एक शख्स को अहम प्रतिष्ठानों की सूचनाएं पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के साथ साझा करने के संदेह में यहां गिरफ्तार किया गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने गांधी नगर इलाके से उसे पकड़ा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार शख्स ने अपने पाकिस्तानी आकाओं को प्रार्थना स्थलों समेत अहम प्रतिष्ठानों की वीडियो साझा की थी।

 

एक अन्य मामले में पुलिस ने जम्मू के नगरोटा से एक पिस्तौल चुराने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया। मोहम्मद मुस्ताक उर्फ गुंगी ने हाल में मीरान साहिब इलाके में एक व्यक्ति से हथियार छीन लिया था और फरार हो गया था। चोरी की गयी पिस्तौल भी बरामद कर ली गयी है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!