OnePlus जल्द ला रहा है धाकड़ स्मार्टफोन, 7500mAh बैटरी और LUMO कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 03:01 PM

oneplus 15t launch 7500mah battery 50mp camera

OnePlus 24 मार्च को चीन में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई शानदार फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिनमें नया LUMO इमेजिंग सिस्टम और पावरफुल प्रोसेसर शामिल हैं।

गैजेट डेस्क : प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 15T को 24 मार्च को पेश करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके उन फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिनमें नया LUMO इमेजिंग सिस्टम और पावरफुल प्रोसेसर शामिल हैं।

फोटोग्राफी के लिए नया 'LUMO' सिस्टम

OnePlus 15T में फोटोग्राफी के अनुभव को बदलने के लिए Sony Ultra Vision 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

ज़ूम क्षमता: इसमें 50MP का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा है, जो 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस ज़ूम को सपोर्ट करता है।

LUMO तकनीक: नया 'LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम' कम रोशनी में भी बेहतरीन और बैलेंस तस्वीरें खींचने में सक्षम है।

वीडियो और पोर्ट्रेट: फोन में 4K अल्ट्रा एचडी लाइव फोटो और 85mm फोकल लेंथ वाला पोर्ट्रेट लेंस भी मिलेगा।

प्रो-गेमर्स के लिए 'सुपर' परफॉरमेंस

गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें दुनिया का सबसे पावरफुल 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC चिपसेट लगा है।

रिफ्रेश रेट: कंपनी का दावा है कि यह 1.5K रेजोल्यूशन पर 165 fps तक की स्मूथ गेमिंग को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी: बेहतर रिस्पॉन्स के लिए इसमें G2 Wi-Fi और Lingxi टच रिस्पॉन्स चिप दी गई है।

बैटरी और स्टोरेज का पावरहाउस

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7500mAh की विशाल बैटरी है। यह न केवल 100W की वायर्ड चार्जिंग बल्कि 50W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फोन 16GB RAM और 1TB तक के विशाल स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा।

अनोखे रंगों में उपलब्धता

OnePlus 15T तीन बेहद आकर्षक और नए रंगों में पेश किया जाएगा:

प्योर कोको (Pure Cocoa)

रिलैक्सिंग माचा (Relaxing Matcha)

हीलिंग व्हाइट चॉकलेट (Healing White Chocolate)


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!