केवल पीएम मोदी और शाह ही कर सकते हैं राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं का समाधान: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा

Edited By rajesh kumar,Updated: 29 Mar, 2024 08:03 PM

only pm modi and shah can solve national level problems deve gowda

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कोई नेता नहीं है जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान कर सके।

नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कोई नेता नहीं है जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान कर सके। जनता दल (सेक्युलर) के संस्थापक ने कर्नाटक में सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित किया। देवगौड़ा (91) की पार्टी जद (एस) पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुई थी।

राज्य में सीट-बंटवारे के समझौते के तहत, भाजपा 25 निर्वाचन क्षेत्रों में और जद (एस) तीन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। देवगौड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अतीत में जो कुछ भी हुआ उन्हें भूल जाना चाहिए ‘‘क्योंकि समय बहुत कम है।'' भाजपा-जद (एस) की समन्वय बैठक में देवगौड़ा ने कहा, ‘‘हमारे प्रतिद्वंद्वी बहुत मजबूत हैं। जब तक हम अतीत की बातें और मतभेद नहीं भुलाएंगे यह मत सोचिए कि हम सभी 28 सीटें जीतने जा रहे हैं।''

देवगौड़ा ने कहा कि ‘‘मोदी के अलावा इस देश में कोई नेता नहीं है। एक दशक तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करते हुए वह देश के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं।'' जद (एस) संस्थापक ने कहा, ‘‘केवल मोदी और शाह ही ऐसे दो नेता हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।'' देवगौड़ा ने भाजपा और जद (एस) नेताओं को कांग्रेस को हल्के में नहीं लेने के लिए आगाह करते हुए दावा किया कि मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास ‘‘प्रचुर वित्तीय संसाधन'' हैं।

जद(एस) नेता ने कहा, ‘‘कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस सरकार में उनके पास काफी धन है। क्या आप उन्हें चुनौती दे सकते हैं? पूरा बेंगलुरु और हर विभाग एक नेता के हाथ में है। कांग्रेस के संसाधनों को चुनौती देना आसान नहीं है।'' देवगौड़ा ने कहा कि कोई नहीं जानता कि मांड्या में कांग्रेस ने कितना पैसा लगाया है, जहां से उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी भाजपा-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज यह तथाकथित कांग्रेस केवल चार राज्यों में सिमट चुकी है और धन की आपूर्ति कर्नाटक से की जानी है। कांग्रेस के अध्यक्ष (खरगे) कर्नाटक से हैं। इसे समझिए। (चुनाव जीतना) यह इतना आसान नहीं है।''

उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर भी निशाना साधा जिन्होंने कहा था कि ‘‘राज्य में जद (एस) कहां है?'' देवगौड़ा ने कहा, ‘‘मैं साबित कर दूंगा कि 91 वर्षीय देवगौड़ा के पास यह दिखाने की ताकत है कि जद (एस) कहां है। मैं डरने वाला नहीं हूं।'' इस अवसर पर येदियुरप्पा ने विश्वास जताया कि भाजपा-जद(एस) गठबंधन सभी 28 सीटें जीतेगा। येदियुरप्पा ने विकास कार्यों को कथित तौर पर रोकने के लिए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘इस सरकार के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है। लोगों का इस सरकार पर से भरोसा उठ गया है। इसका खजाना खाली है और विकास कार्य रुक गए हैं।''

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!