एक सप्ताह में 14,000 से अधिक चालान हुए, गलत दिशा में वाहन चलाने के सबसे अधिक मामले

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 08:33 PM

over 14 000 traffic challans issued in a week driving in the wrong direction wa

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक सप्ताह तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 14,160 चालान और नोटिस जारी किए, जिनमें सबसे अधिक मामले विपरीत दिशा में वाहन चलाने के थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : दिल्ली यातायात पुलिस ने एक सप्ताह तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 14,160 चालान और नोटिस जारी किए, जिनमें सबसे अधिक मामले विपरीत दिशा में वाहन चलाने के थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, यह अभियान राष्ट्रीय राजधानी में 20 से 26 सितंबर तक चलाया गया, जिसके तहत विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 10,434 चालान और नोटिस जारी किए गए। यातायात पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अभियान के दौरान काले शीशे लगाने के लिए 917 चालान किए गए, जबकि निजी बसों के खिलाफ 1,311 मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अनुचित या यातायात में बाधा डालने वाली पार्किंग के लिए कुल 691 चालान और परमिट नियमों के उल्लंघन के लिए 438 चालान जारी किए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!