ट्रॉमा वार्ड में तांडव: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई में आई गड़बड़ी, 3 मरीजों ने तोड़ा दम, (Video)

Edited By Updated: 28 Jul, 2025 09:57 AM

oxygen crisis 3 deaths in jalandhar civil hospital

पंजाब के जालंधर स्थित सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में बीती रात ऑक्सीजन सप्लाई में अचानक कमी आने से 3 मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

नेशनल डेस्क। पंजाब के जालंधर स्थित सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में बीती रात ऑक्सीजन सप्लाई में अचानक कमी आने से 3 मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या हुआ था?

बताया जा रहा है कि यह हादसा बीती रात ऑक्सीजन सप्लाई में बदलाव के दौरान हुई तकनीकी खराबी के कारण हुआ। सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एक छोटी सी तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई थोड़ी कम हो गई थी। हालांकि उनके मुताबिक बैकअप सिलेंडर तुरंत ही शुरू कर दिए गए थे और तकनीकी खराबी को भी 5 से 10 मिनट के अंदर ठीक कर लिया गया था।

मरीजों की मौत के अलग-अलग कारण

सीएमओ डॉ. विनय कुमार और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह दोनों ने बताया है कि मरने वाले तीनों मरीज गंभीर हालत में थे और आईसीयू में भर्ती थे। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक मौतें एक साथ नहीं हुईं बल्कि एक के बाद एक 10-15 मिनट के अंतराल पर हुईं। मरीजों की मौत के अलग-अलग कारण बताए गए हैं:

 

➤ एक मरीज के फेफड़ों में जमाव था।

➤ दूसरे मरीज के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

➤ तीसरा मरीज नशे का आदी था।

जांच के आदेश और प्रशासनिक कार्रवाई

घटना के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने सिविल अस्पताल का दौरा किया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ से डॉक्टरों की एक टीम इस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने भी बताया कि उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने जांच के लिए एक समिति गठित की है। समिति की रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मौतें किसी की भी गलती से हुई पाई जाती हैं तो जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!