LoC के पास पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

Edited By Updated: 17 Nov, 2019 12:41 PM

pak violates ceasefire near loc

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर पुंछ जिले के शाहपुर में सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी की। हालांकि सेना ने भी मुहंतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरू कर दी...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर पुंछ जिले के शाहपुर में सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी की। हालांकि सेना ने भी मुहंतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरू कर दी ।

 

सेना के अधिकारी ने बताया कि शाहपुर में रविवार सुबह 10:15 बजे पाकिस्तानी सेना ने किसी उकसावे के छोटे गोलीबारी की और गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अभी तक किसी भी तरह का कोई नुक्सान या क्षति नहीं हुयी है।

 

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना आये दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है।भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में दो अक्टूबर तक 2,225 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान उसने एक दिन में औसतन आठ बार संघर्षविराम उल्लंघन किया। इसकी तुलना में, 2018 में पूरे वर्ष के दौरान पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की कुल संख्या 1,629 थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!