झारखंड: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद हंगामा, मुआवजे की मांग को लेकर चंद्रपुरा थाना के पास डटे परिजन

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 08:20 AM

jharkhand uproar following youth no more in road accident

झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नरर गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर पहले सड़क जाम कर दिया और बाद में चंद्रपुरा थाना पहुंचकर थाना गेट के...

बोकारो : झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नरर गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर पहले सड़क जाम कर दिया और बाद में चंद्रपुरा थाना पहुंचकर थाना गेट के समीप धरना पर बैठ गए। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक की पहचान पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के जुडामना निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब छह बजे नरर गांव में एक ऑटो ने सुजीत कुमार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। 

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए बोकारो अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने फरार ऑटो की पहचान के साथ उसका नंबर भी नोट कर लिया था।

इसी आधार पर पुलिस को वाहन की जानकारी दी गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नरर गांव में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि ऑटो चालक से संपर्क हो गया है और उसे थाना बुलाया जा रहा है। 

पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटा दिया और परिजन व ग्रामीण चंद्रपुरा थाना पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे से शाम 4 बजे तक उन्हें लगातार आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन ऑटो चालक थाना नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस ने बताया कि वाहन चालक नहीं आ रहा है और शव को अन्तपरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाए। पुलिस के इस निर्णय के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थाना गेट के समीप डट गए। 

परिजनों का कहना है कि जब तक दुर्घटना करने वाला वाहन चालक सामने नहीं आता और मुआवजे को लेकर बातचीत नहीं होती तब तक वे शव को अन्तपरीक्षण के लिए नहीं जाने देंगे। फिलहाल मृतक के परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर चंद्रपुरा थाना के समीप डटे हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले को शांत कराने और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!